*CRIME News उत्तरकाशी : एक पेटी अंग्रेजी शराब व दो पेटी बियर के साथ एक युवक गिरफ्तार, वाहन सीज*

जयप्रकाश बहुगुणा

पुरोला /उत्तरकाशी

जनपद में अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार/परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत* के नेतृत्व में *थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा कल 03 अक्टूबर 2026 की रात्रि को पुरोला टैक्सी पार्किंग, नौगांव रोड के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को ऑल्टो कार संख्या UK 07 AR 9322 से अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।*

पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर *02 पेटी बीयर व 01 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।* पुलिस द्वारा मौके पर ही वाहन को सीज कर थाना पुरोला दाखिल किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर *धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* आशुतोष उर्फ सूरज पुत्र राधेश्याम निवासी गुंदियाट गांव, पुरोला, उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी-* 02 पेटी बीयर( बी यंग मार्का) तथा 01 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग मार्का)

*पुलिस टीम-*
1. उपनिरीक्षक अक्षु रानी — प्रभारी चौकी बाजार, पुरोला
2. हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह
3. कांस्टेबल अब्बल सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *