जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक वन विभाग द्वारा आयोजित वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत रविवार को मसलगांव वीट में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया! अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की रंवाई रेंज के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी अजय लिंगवाल के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल के पर्यवेक्षण में वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल के नेतृत्व में वनकर्मियों द्वारा रविवार को मसालगांव अनुभाग के ग्राम पंचायत बचाणगांव में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों के मध्य वन्य जीव सुरक्षा हेतु एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया !गोष्ठी में वनकर्मियों ने ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी! वनकर्मियों ने कहा कि मानव समाज के अस्तित्व व पर्यावरण सरंक्षण के लिए वन्यजीवों का सरंक्षण महत्वपूर्ण है! तथा इनकी रक्षा करना मानव समुदाय का फर्ज है!वन्यजीवों के संरक्षण से परिस्थिकी संतुलन बना रहता है व हमारे आसपास का पर्यावरण संतुलन भी बना रहता है!वनकर्मियों द्वारा ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि हम अपने जंगल, पेड़-पौधों और वन्यजीवो की रक्षा करेंगे तथा अगर हमें जंगल या गाँव के आसपास कोई वन्यजीव दखिाई देगा, तो मैं उसके पास नहीं जाऊँगा, उसे छेडूंगा नहीं और पत्थर नहीं मालूँगा।हम अपने अपने माता-पतिा, भाई-बहन और गाँव के लोगो को भी समझाऊँगा /समझाऊँगी का वन्यजीव हमारे दुश्मन नहीं, बल्का प्रकृती का महत्वपूर्ण हिस्सा है।जंगल में कूड़ा नहीं फैलाऊँगा, आग नहीं लगाऊँगा और पेड़ों को अनावश्यक नुकसान नहीं पहुँचाऊँगा।यदि कोई वन्यजीव संकट में दखिाई देता है, तो हम खुद उसे पकड़ने या परेशान करने के बजाय वन वभिाग या जम्मेिदार व्यक्ती को सूचना देंगें आदि !इस अवसर पर विकास प्रजापति वन दरोगा,मनोज चमोली वन वीट अधिकारी, नरेश चौहान वनकर्मी, ग्राम प्रधान उपेन्दर रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!