उत्तराखंड Express ब्यूरो
*नौगांव /उत्तरकाशी*
विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत विकासखंड नौगांव में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा बिल्ला–जरड़ा–नरयूंका मोटर मार्ग एवं बिल्ला से छमरोटा मोटर मार्ग के विस्तारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया गया। इन दोनों महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों पर लगभग 35 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इन मोटर मार्गों के विस्तारीकरण एवं डामरीकरण की मांग की जा रही थी। विधायक दुर्गेश्वर लाल के प्रयासों से इस बहुप्रतीक्षित मांग को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इन मोटर मार्गों के विस्तारीकरण एवं डामरीकरण से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही ग्रामीणों, किसानों, बागवानों एवं आमजन का आवागमन सुगम होगा। बेहतर सड़क सुविधा से क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनका संकल्प है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद राम नौटियाल , मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता परमार , मंडल महामंत्री प्रताप सिंह चौहान जी एवं जयवीर सिंह राणा , पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना रावत, ग्राम प्रधान जरड़ा श्रीमती दीपिका चौहान , ग्राम प्रधान छमरोटा दिनेश वर्मा, ओम प्रकाश नौडियाल, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणा, मंडी समिति अध्यक्ष सोवेन्द्र सिंह रावत , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेड़ा जगदीप राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद राणा , ग्राम प्रधान कण्डाऊ सुमन डोभाल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सेमवाल , पंडित भगतराम सेमवाल , अरविंद चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और सहयोग ही क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है।
