*बड़ी खबर : नेहा जोशी ने खुद किया था केदारनाथ यात्रा क़े दौरान भुगतान, बीक़ेटीसी द्वारा भुगतान किये जाने को बताया झूठ*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

भाजपा नेत्री नेहा जोशी ने बीक़ेटीसी क़े द्वारा उनकी केदारनाथ यात्रा क़े दौरान वहां प्रवास का भुगतान करने क़े दावे को झूठ करार दिया है, नेहा जोशी ने कहा है कि उन्होंने अपनी यात्रा क़े दौरान केदारनाथ में प्रवास क़े दौरान स्वयं नकद भुगतान किया है!उन्होंने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर लिखा है कि —

 

नमस्कार साथियों,

मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि बीकेटीसी द्वारा एक आरटीआई के जवाब में मेरे एवं मेरे साथियों द्वारा पिछले वर्ष बाबा केदारनाथ जी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान गायत्री भवन में किए प्रवास के भुगतान को बीकेटीसी द्वारा किया गया बताया गया है, जो की एकदम झूठ है।

बाबा केदार मेरे आराध्य हैं और उनके आशीर्वाद से मैं नियमित रूप से यह यात्रा करती हूँ । पिछले वर्ष मैं व मेरे अन्य साथी बाबा केदारनाथ जी के कपाट खुलने के पावन अवसर पर बाबा के धाम गए थे और गायत्री भवन में रुके थे। वहाँ लिए गए तीनों कमरों का पूरा भुगतान हमने, डिजिटल पेमेंट का विकल्प उपलब्ध ना होने के कारण, नगद में किया था, जिसके साक्ष्य उपलब्ध हैं और जिसकी पुष्टि गायत्री भवन के कर्मचारी भी कर देंगे । इसके अलावा GMVN में भी 2 कमरे लिए गए जिसका भी पूरा भुगतान किया गया।

इस बात की गहन पड़ताल होनी चाहिए की किस प्रकार पहले से ही भुगतान किए गए कमरों का भुगतान दोबारा मेरे नाम की रसीद काट कर लिया गया।

क्या यह किसी साजिश के अंतर्गत दुर्भावना के साथ किया गया कृत है या योजनाबद्ध रूप से की जा रही अनियमितता। कुछ भी हो लेकिन आज मैं इसकी शिकार हुई हूँ पर कल आप में से कोई भी हो सकता है।

मैं मीडिया के सभी साथियों से भी विनम्र आग्रह करती हूँ कि इस विषय की निष्पक्षता से पड़ताल करें और सभी संबंधित व्यक्तियों से सही सवाल कर सत्य जनता के सामने रखें।

मुझे विश्वास है कि सत्य जल्द ही सबके सामने आएगा और बाबा केदारनाथ जी का आशीर्वाद सदैव सत्य के साथ रहेगा। 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *