जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी /उत्तरकाशी
मोरी में जिलाध्यक्ष कबुल सिंह पंवार के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान के बाद व्यापार मंडल मोरी की बैठक में सर्व सहमती से नई कार्यकारणी का गठन कर ममतेश नेगी को अध्यक्ष तथा हिमांशु रावत को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा वरिष्ट संरक्षक गुमान सिंह पंवार, बालकराम कोठारी, उपाध्यक्ष अनिक रावत, प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष शंकर भट्ट, संगठन मंत्री सुनील रावत, प्रचार मंत्री सचिन रावत, मंत्री किरन प्रकाश के अलावा राधेश्याम शर्मा, कुलदीप, नीरज नेगी, रोहित पाल, रिषभ राठौर, निर्विरोध सदस्य चुने गये । व्यापार मंडल मोरी में सदस्यता अभियान के तहत 172 सदस्य बनाए गए थे।
इस दौरान व्यापारियों ने मोरी मे अभी तक शौचालय व पार्किंग न होने व साथ मोरी खड्ड से व्यापारियों को हो रहे नुकसान के बचाव लिए सुरक्षात्मक कार्यों को करवानी की मांग रखी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कबुल सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकचंद रमोला, जिला संयुक्त सचिव हरदेव राणा, उपाध्यक्ष लायवीर कलूड़ा, संजय राणा, जिला संगठन मंत्री राजेश नेगी, जिला संगठन मंत्री भोपाल गुंसाई, महावीर राणा, समेत कई लोग मौजूद रहे ।