जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, के निर्देशों के अनुपालन में तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुंसाई के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया गया है कि श्री यमुनोत्री धाम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जानकी चट्टी से श्री यमुनोत्री धाम तक चयनित स्थानों पर पुलिस एवं एसडीआरएफ को आस्का लाइट एवं पेलिकन लाइट की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। उक्त सामग्री को चयनित स्थानो पर पहुचाने मे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्यामलाल आर्य एवं जिला पंचायत कार्मिक दिनेश प्रसाद नौटियाल, रघुवीर विष्ट तथा राजनेश कुमार द्वारा विशेष सहयोग किया गया।उक्त लाइटें आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी एवं क्यूआरटी द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित अनुभव प्राप्त हो सके।पैदल मार्गो मे पानी, रास्तों की सफाई , रास्तों में बैठने की व्यवस्था , डस्टबीन एवं घोड़े- खच्चरों के पानी पीने के लिए चरियों की उचित व्यवस्थाएं ,श्री यमुनोत्री धाम मार्गो पर जिला प्रशासन / जिला पंचायत द्वारा की गई है। उक्त व्यवस्था का लाभ तीर्थ यात्रियों को मिल रहा है।