*उत्तरकाशी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम,मातृशक्ति का हुआ सम्मान: प्रभारी मंत्री ने महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बांटे चेक*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों तथा उत्तराखंड की विकास यात्रा और विकास उत्सव अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी के मां गंगा सीएलएफ को वीजीएफ फंड हेतु रू. 9.27 लाख का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त ग्रामोत्थन/ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत विकासखण्ड भटवाड़ी के श्रीमती वंदना देवी, श्रीमती केदारी देवी, श्रीमती श्यामा देवी, श्रीमती लता देवी और श्रीमती विजमा देवी को रू. 35–35 हजार के चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि सरकार मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों एवं ग्रामीण उद्यमों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। आज लखपति दीदी योजना से राज्य की महिलाएं लखपति बनी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर देश के लिए गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इन वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य संचालित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, राजदीप परमार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *