*उत्तरकाशी : जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में पं. पंत के योगदान को याद करते हुए कुशल प्रशासक एवं प्रखर राजनैतिक विचारक के तौर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अविस्मरणीय व अनुकरणीय बताया गया।

जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में पैदा हुए पं. पंत हमारे गौरव का प्रतीक हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर हमें अपने देश व समाज की प्रगति में आगे बढकर योगदान करना चाहिए। आजादी के आंदोलन में पं. पंत की अग्रणी भूमिका, उनके जीवन संघर्ष और त्याग का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनका राजनैतिक एवं प्रशासनिक कौशल आने वाली पीढी को प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *