*uttarkashi : मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का सम्मान एवं मरीजों को किये फल वितरित

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी स्थित रक्त कोष में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र राणा,राजेंद्र गांगड़ी, रमेश भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण भी कराया।

रक्तदान के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान तथा प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी डॉ. बी.एस. रावत द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत एवं मानवीय कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, प्रताप रावत, हरेंद्र राणा सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी डॉ. बी.एस. रावत द्वारा जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *