जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नमामि गंगे’ के’स्वच्छता ही सेवा एवं ‘पीढ़ियों का कारवां’ कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में ‘गंगा वॉकाथॉन’ का भव्य आयोजन किया गयाI इस विशेष वॉकथॉन में शहर के अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर स्वास्थ्य जागरूकता और गंगा स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य परिसर से हुआ जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया इसके पश्चात् वरिष्ठ नागरिक प्रेम सिंह पोखरियाल द्वारा छात्रों को गंगा स्वच्छता सन्देश दियाI उत्तरकाशी की वयोवृद्ध प्रबुद्ध महिला श्रीमती प्रभावती गोड ने छात्रों को संबोधित करके पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक कियाI ‘गंगा वॉकाथॉन’ का कारवां महाविद्यालय कैंपस से प्रारंभ होकर इन्द्रावती पुल ,कुटेटी रोड ,तिलोथ पुल से होता हुआI महाविद्यालय कैंपस वापस पहुंचाI वयो-पीढ़ी के बुजुर्गों ने कदम से कदम मिलाकर यह साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या है और सकारात्मक सोच से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा हमारी एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है, इसे स्वच्छ रखना हर नागरिक का प्राथमिक धर्म हैI कार्यक्रम का सफल आयोजन नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ अंजना रावत एवं संयोजिका डॉ मधु बहुगुणा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबुद्धजन प्रभावती गोड, किरण पंवार, प्रेम सिंह पंवार , जगमोहन चौहान, कांता पुरी, द्वारिका प्रसाद नेगी, मंगलसिंह चौहान , शैला देवी, अर्चना,निर्मला आदि ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढाई Iसाथ ही महाविद्यालय के एन एस एस ,एनसीसी ,डी आर आर ,रोवर्स रेंजेर्स के छात्र- छात्राओं एवं प्राध्यापकों डॉ विनय, डॉ नेहा तिवारी, डॉ सुनीता भंडारी, डॉ नरेन्द्र , डॉ कैलाश, डॉ सुमिता, डॉ ऋचा, डॉ शीशपाल, डॉ मनीषा , डॉ नीतू आदि ने प्रतिभाग कियाI कार्यक्रम के समापन पर नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ० अंजना रावत ने वॉकथॉन में पधारे सभी वरिष्ठ नागरिकों, महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकों एवं सहयोगियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया!