
उत्तराखंड Express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी
नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नंबर 5 में तीन देवियों माँ रेणुका, माँ अठाषिण भगवती और माँ भद्रकाली के दर्शन हेतु भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रतिष्ठित व्यापारी रामप्रसाद बहुगुणा के आवास पर पहुँची इन देवियों की डोलियों व पवित्र चिन्हों के दर्शन कर नगरवासियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगरपालिका बड़कोट के वार्ड नंबर 5 आईटीआई रोड स्थित बहुगुणा निवास पर मोल्डा गाँव से माँ भद्रकाली के चिन्ह शंख, घण्टी और तलवार, सरनौल गाँव से माँ रेणुका की तथा बड़कोट से माँ अठाषिण भगवती की उत्सव डोली शुक्रवार की शाम पहुंची। शनिवार को दिनभर देव डोलियों के दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने देवियों को भेंट चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवपश्वाओं ने तीनों देवियों की शक्तियों का परिचय कराया और देवी चमत्कारों व उनकी महिमा का वर्णन किया। भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
इस मौके पर कुलानन्द बहुगुणा, रामप्रसाद बहुगुणा, सुनील बहुगुणा, दीपक बहुगुणा, प्रमोद बहुगुणा, महिमानंद तिवारी, बुद्धिराम बहुगुणा, देवी प्रसाद बहुगुणा, राजू बहुगुणा, गोलू बहुगुणा, शांति प्रसाद सेमवाल, नीलाम्बर डिमरी, देवी प्रसाद कंडवाल सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।