दुखद घटना : कार दुर्घटना में चार दिन से लापता आरक्षी संजीव का शव बरामद, एसडीआरएफ ने किया रेसक्यू

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

अल्मोड़ा

​आज दिनांक 04 मई 2026 को समय लगभग 11:28 बजे भिकियासैंण थाने से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भतरौजखान थाने में नियुक्त एक आरक्षी, जो पिछले चार दिनों से लापता चल रहे थे, उनकी कार मछोड़ के समीप एक गहरी खाई में गिरी हुई देखी गई है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक महिपाल  सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

​घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने देखा कि वाहन (हुंडई क्रेटा, संख्या UK18Q-2132) मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर तलाशी अभियान चलाया, जहाँ आरक्षी का शव बरामद हुआ। ​मृतक की पहचान *आरक्षी 11CP संजीव चौधरी* के रूप में हुई है। वे मूल रूप से शेरपुर, हरिद्वार के निवासी थे और वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा के भतरौजखान थाने में तैनात थे। ​रेस्क्यू टीम ने शव को गहरी खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *