जयप्रकाश बहुगुणा
*मोरी /उत्तरकाशी*
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा नशे की जड पर प्रहार करते हुये मोरी के दुरस्त ग्राम पेन्सर कनुरा तोक मार्ग में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट किया गया। मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल एकत्रित किए गए।
बिना लाइसेंस अवैध खेती करने वाले 31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी में धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
उक्त कार्यवाही में पुलिस/राजस्व टीम के तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान,थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत,अनिल असवाल
राजस्व उपनिरीक्षक, संजय चौहान,थाना मोरी पुलिस टीम शामिल रहे!