जयप्रकाश बहुगुणा
*मोरी / उत्तरकाशी*
सीमांत विकासखंड मोरी के एक गांव निवासी महिला को गंभीर हालात में हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को तहसील मोरी के ग्राम भितरी की श्रीमती किसेन्द्री देबी पत्नी श्री शुरबीर सिहं उम्र 62 वर्ष जो गम्भीर बिमारी से ग्रासित है जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी में लाया गया था,प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी में चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात हैली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेन्टर भेजें जाने की सालह दी गयी है जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा जिला प्रशासन से हैली की मांग हेतु अनुरोध किया गया । अनुरोध के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा युकाडा देहरादून से समन्वय कर उक्त गम्भीर महिला हेतु हैली एम्बुलेंस की व्यवस्था करायी गयी, जिसे सांय समय लगभग सांय 4ः25 बजे हैली ऐम्बूलेंस के माध्यम से हायर सेन्टर दून चिकित्सालय हेतु भेजा गया ।