राजकीय शोक के बीच कार्यक्रम आयोजित करना  यूनिवर्सिटी को पड़ा भारी, प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

देहरादून में राजकीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भारी पड़ गया। दून पुलिस ने सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षण संस्थानों को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि शोक अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

इसके बावजूद राजपुर क्षेत्र स्थित DIT यूनिवर्सिटी परिसर में 19 मई की शाम सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इसे सरकारी आदेशों की जानबूझकर अवहेलना मानते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धारा 223 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया।दून पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *