जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त रुख अपनाते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार दूसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए कल 16 नवम्बर 2026 की सांय को चेकिंग के दौरान इन्द्रावती पुल के समीप एक व्यक्ति संतोष को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 11.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।*
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में *NDPS एक्ट की धारा 8/21* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* सन्तोष चौहान पुत्र कल्याण सिंह चौहान, निवासी अलेथ, मानपुर उत्तरकाशी(35 वर्ष)।
*बरामदगी-* 11.85 ग्राम अवैध स्मैक(अनुमानित कीमत ₹3.55 लाख)
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 विनोद पंवार
2. हे0कानि0 भास्कर प्रकाश
3. हे0कानि0 रंजीत सिंह
उत्तरकाशी पुलिस जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई कर रही है। लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप *वर्ष 2026 में अब तक NDPS एक्ट के तहत कुल 35 अभियोग पंजीकृत कर 48 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस द्वारा लगभग ₹67.50 लाख कीमत के 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 106.32 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।*
