*महाविद्यालय में आपदा संबंधी विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में डॉ. आर.एस.टी. उत्तराखंड एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, नैनीताल के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल द्वारा मॉक एक्सरसाइज ऑन अर्थक्वेक, फायर एंड फॉरेस्ट फायर विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन दिनांक 25 मार्च 2026 को हुआ।
कार्यक्रम के समापन सत्र में एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा आपदा और दुर्घटना के समय होने वाली घटना जैसे रक्त स्राव, फैक्चर, चोट लगना आदि में किस प्रकार रिस्पोंस किया जा सकता है, संबंधित विषय की जानकारी दी। आपदा एवं दुर्घटना के समय प्राथमिक चिकित्सा अत्यधिक अनिवार्य है जिससे बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है। एस.डी.ओ. बद्रीनाथ विकास दरमोड़ा ने आपदा में बचाव कार्य की महत्ता के बारे में बताया कि आपादा की क्षति को बचाव कार्यों से कम किया जा सकता है।प्राचार्य प्रो.आर.ए. सिंह ने कहा यह कार्यशाला जागरूकता और प्रशिक्षण उद्देश्य से सफल रही।
डॉ. मंजू पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपादा से राहत संबंधी कार्यों में जनभागीदारी में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *