जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
आगामी 19 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही उत्तराखंड चारधाम यात्रा -2026 के दौरान एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु ब्यवस्था बनाये जाने की मांग को लेकर स्थानीय ब्यापारियों ने नगर ब्यापार मंडल बड़कोट के महामंत्री सोहन गैरोला के नेतृत्व में गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी को एक ज्ञापन दिया!
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का शुभारम्भ दिनांक 19 अप्रैल 2026 को पावन अवसर अक्षय तृतीया के दिन, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होने जा रहा है।इस अवधि में बड़कोट क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होना स्वाभाविक है। ऐसे में स्थानीय होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों पर यात्रियों के भोजन एवं आवास की व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व रहता है।वर्तमान में क्षेत्र में एलपीजी गैस की आपूर्ति में गंभीर कमी देखी जा रही है, जिसके कारण होटल व्यवसायियों एवं अन्य उपभोक्ताओं को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो इससे चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।ब्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाय, जिससे बड़कोट क्षेत्र में होटल व्यवसायियों एवं आम उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। जिससे चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।