*उत्तरकाशी : सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा को संचालित करना होगी प्राथमिकता : चंचल शर्मा, सीओ बड़कोट*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

नव नियुक्त क्षेत्राधिकारी बड़कोट चंचल शर्मा ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 19 अप्रैल को उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारम्भ हो रहा है, जिसका प्रथम धाम यमुनोत्री है, चारधाम यात्रा में देश विदेश के लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, पुलिस की प्राथमिकता चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित ढंग से संचालित करना है, श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो व अतिथि देवो भव की संस्कृति के साथ श्रद्धालुओं की यात्रा को पुलिस द्वारा संचालित किया जायेगा!नव नियुक्त क्षेत्राधिकारी शर्मा ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान मुख्य राजमार्ग व पैदल मार्ग पर लगने वाले जाम से श्रद्धालुओं व आमजन को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने खास रणनीति बनाई है!जाम वाली जगहों पर पुलिस हर सम्भव कोशिश करेगी कि श्रद्धालुओं को जाम की वजह से कोई असुविधा न हो! क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान यात्राकाल में धरासु -यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड पर नई चेक पोस्ट बनाई है, जिससे संकरे स्थानों पर लगने वाले जाम को त्वरित ढंग से निस्तारित किया जा सकेगा!शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने व तस्करी करने वालों के विरुद्ध चिन्हित कर कठोर कार्यवाही की जाएगी!उन्होंने कहा कि महिला , बालश्रम, साइबर अपराधों व बाहरी ब्यक्तियों के सत्यापन संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, उक्त अपराधों को कारित करने वाले ब्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी!नव नियुक्त क्षेत्राधिकारी चंचल शर्मा ने आमजन से अपील की है कि अपराधों व अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करें!व पुलिस के प्रचलित नंबरों पर कॉल कर पुलिस का सहयोग करें!पत्रकार वार्ता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बड़कोट सुभाष चंद्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणवीर चौहान आदि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *