*उत्तरकाशी : यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर करें कड़ी कार्यवाही : जिलाधिकारी*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर तत्परता से कार्य करने के निर्देश सड़क महकमें एवं पुलिस को दिए। जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार औऱ शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवर लोडिंग वाहनों और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ़ भी चालानी कार्यवाही करने को कहा। इस हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में संचालित चारधाम यात्रा में यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें तथा उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही अमल में लाई जाय। साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतने को कहा।जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए तथा संवेदनशील स्थलों के सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले ग्रामीण सड़क मार्ग के जक्शनों का तकनीकी सुधारीकरण किया जाय ताकि मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुरक्षित रहे।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, सीएमओ डॉ.बीएस रावत,एआरटीओ सुरवर्णा नौटियाल,यातायात इंस्पेक्टर सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *