*उत्तरकाशी : ढाई लाख रूपये कीमत के आमजन के खोये हुए ग्यारह मोबाइल बरामद कर कोतवाली बड़कोट पुलिस ने लौटाये उनके स्वामियों को*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में कोतवाली बड़कोट में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी/फील्ड प्रयासों के माध्यम से करीब ₹2.5 लाख कीमत के 11 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया गया है।

बरामद मोबाइल फोन शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा द्वारा संबंधित फोन स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।सीइआईआर पोर्टल खोये हुये मोबाईल फोन को ट्रैस करने मे काफी मददगार है, आप भी अपने खोये मोबाईल फोन के सम्बन्ध में सीइआईआर पोर्टल पर शिकायत रजिस्टर्ड कर ट्रैस करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *