*उत्तरकाशी : एसपी द्वारा किया गया NEET परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण*

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

NEET परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु रविवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया।

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में स्थित परीक्षा केंन्द्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मनेरा, उत्तरकाशी में जाकर केंद्र की व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र के आस-पास के क्षेत्र को चेक किया गया।परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के हेतु परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त पुलिस बल, प्रशासन के अधिकारी/कर्मियों व विद्यालय प्रबंधन को जरुरी हिदायतें दी गयी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, एसडीएम भटवाड़ी सुश्री शॉलिनी नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *