*उत्तरकाशी : राजकीय इंटर कालेज राजगढ़ी में कल 15 जुलाई को आयोजित होने वाला जनसेवा शिविर अग्रिम आदेशों तक हुआ स्थगित*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

जनपद में सेवा,सुशासन एवं समर्पण “जन-जन की सरकार, जन–जन के द्वार” सेवा पखवाड़े के तहत 15 जुलाई को रा.इ. कॉलेज राजगढ़ी में आयोजित होने वाले जन सेवा शिविर को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय जिले में आगामी उप प्रधान चुनाव और लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर लिया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी (नौगांव) में शिविर का आयोजन होना था। चूंकि 15 जुलाई को उत्तरकाशी के सभी विकासखंडों के 518 गांवों में उप प्रधान पद के सामान्य निर्वाचन होने हैं,इसलिए अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पोलिंग बूथों तथा नोडल प्रबंधन में लगाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्थगित शिविर के आयोजन की नई तिथियां जल्द ही पृथक से घोषित की जाएगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *