जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
खेल महाकुंभ – मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 के अंतर्गत खेल मैदान मनेरा में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, पिट्टू एवं अंडर-19 एवं 14 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में यमुनोत्री विधानसभा की बालिका प्रिया ने बाजी मारी, वहीं टिहरी की उन्नति को दूसरे तथा पुरोला की शिवानी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में यमुनोत्री की इच्छा प्रथम, गंगोत्री की नंदिनी ने द्वितीय तथा घनसाली की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर अंडर-14 बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता टिहरी विधानसभा के आयुष ने जीती, जबकि घनसाली के वीरेंद्र ने दूसरा एवं गंगोत्री के अनीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में यमुनोत्री की युष्मिता ने प्रथम, पुरोला की राधा ने द्वितीय एवं प्रतापनगर की हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि खो-खो एवं पिट्टू की प्रतियोगिताएं जारी हैं।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लोकेंद्र नेगी, प्रवेश पैन्यूली, प्रकाश भंडारी, संदीप राणा, किरण राणा, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, संजय रावत, महेश कुमार, राजवीर रांगड़, सोबन सिंह राणा, अजय नौटियाल, सरिता भारती, खेल प्रशिक्षक राकेश कलूड़ा, अमित राणा, चंद्रमोहन, सिद्धि प्रसाद, विनोद भंडारी, शीला पंवार, गजराज पंवार, पवन राणा, अंजलि नौटियाल, सौरभ, कुसुमलता, प्रीति, सुमन सहित अन्य उपस्थित रहे।