जयप्रकाश बहुगुणा
*मोरी /उत्तरकाशी*
सीमांत विकासखंड मोरी के फिताड़ी गांव में आग लगने से आधा दर्जन आवासीय भवन खाक हो गये, जबकी तीन गौवंश की जलकर मौत हो गई है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को समय लगभग रात्रि 11:00 बजे तहसील मोरी के ग्राम प्रधान / कालर द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार ग्राम फिताड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुयी है सूचना प्राप्त होने के पश्चात उक्त स्थान हेतु फायर सर्विस मोरी, पुरोला, एस०डी०आर०एफ०, पुलिस, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, की सयुक्त टीमों को तत्काल रवाना किया गया है ग्राम फिताड़ी मोरी बाजार से लगभग 35 किमी० दूरी पर बताया गया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है राजस्व उप निराक्षक फिताडी द्वारा बताया गया है कि उक्त घटना में 04 आवासीय 05 मजिला भवन जिनमें 08 परिवार निवास करते थे जो पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हुए हैं तथा अन्य 04 भवन एवं 06 अन्नभंडार (कोठार) भी जलकर नष्ट हुए है व 03 गायो की भी आग से जलकर मृत्यु हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी , उप जिलाधिकारी पुरोला द्वारा उक्त आग्निकाण्ड के सम्बन्ध में समय समय पर जानकारी एकत्रित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये !अग्निकाण्ड से प्रभावित जिन परिवारो के आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुएं है उनमें रविन्द्र सिंह पुत्र श्री मोर सिह,उमशल सिंह पुत्र श्री मोर सिंह, तिलक सिंह पुत्र श्री मोर सिंह,नोनियाल सिंह पुत्र श्री गगा सिंह,ताजम देई पत्नी श्री नोनियाल सिंह, दुदकली देवी पत्नी श्री नोनियाल सिंह, विरेन्दर सिंह पुत्र श्री हाकम सिंह,सुविन्द्र पत्नी श्री सुरेन्द्र सिंह,मोहन सिंह पुत्र श्री धुन्धर सिह,जनक सिंह पुत्र श्री तोता राम,जनक सिंह पुत्र तोता राम
,विरेन्दर सिंह पुत्र श्री हाकम सिंह,प्रेम सिंह पुत्र श्री मोर सिंह
,नोनियाल सिंह पुत्र श्री गगा सिंह
, उमशल सिंह पुत्र श्री मोर सिंह आदि शामिल हैं!