*पुलिस की बड़ी सफलता: केदारनाथ धाम यात्रा पड़ाव से चोरी हुए दो कीमती खच्चर बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार*

 

त्तराखंड Express ब्यूरो 

रुद्रप्रयाग

​श्री केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग क्षेत्र से चोरी हुए स्थानीय आजीविका का मुख्य साधन दो कीमती खच्चरों (अनुमानित कीमत ₹4.5 लाख) को सोनप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है।
​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री सुरेश चन्द्र बलूनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और सुरागसी-पतारसी के आधार पर अभियुक्त को नन्दप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
​👤 अभियुक्त का विवरण:
​मदन सिंह नेगी पुत्र स्व. नैन सिंह नेगी, ग्राम-स्यारी बंगाली, पोस्ट-बंगाली, थाना-नन्दानगर, जनपद चमोली।
​👮‍♂️ पुलिस टीम:
1 ​उ.नि. हर्ष मोहन — कोतवाली सोनप्रयाग
2 ​अ.उ.नि. महेन्द्र सिंह नेगी — कोतवाली सोनप्रयाग
3 ​आरक्षी कुलदीप भारती — कोतवाली सोनप्रयाग
4 ​आरक्षी विपिन भण्डारी — कोतवाली सोनप्रयाग
​#RudraprayagPolice #UttarakhandPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *