*उत्तरकाशी पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने की पहल,दूरस्थ गांव में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

नशे के दुष्प्रभावों, साइबर एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
बुधवार को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार की अध्यक्षता में धरासू क्षेत्र के दूरस्थ गांव बनचौरा, बनाड़ी में ‘पुलिस की चौपाल’ आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

चौपाल में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग करते हुए सीओ उत्तरकाशी द्वारा ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों से नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा नशा व अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने तथा कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।

चौपाल में पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी पिन , बैंकिंग विवरण, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस दें।

ग्रामीणों को महिला संबंधी अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा के उपायों तथा डायल 112 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धरासू दर्शन प्रसाद काला, वाचक कोमल सिंह रावत, ललिता प्रसाद जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *