*19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹993की बढ़ोतरी, होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने की कीमत कम करने की मांग*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका पड़ा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत पर सीधा असर पड़ेगा। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है, जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के बाद मार्केट का पूरा गुणा-गणित बिगड़ने की पूरी संभावना है।
कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने पर होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने नाराजगी व्यक्त की है!एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटुड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर में लगभग ₹993 की बढ़ोतरी करने पर होटल एसोसिएशन नाराजगी व्यक्त करता है, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा इस समय चल रही है गैस सिलेंडरों की वैसे ही कमी है यात्रा मार्ग में छोटे-छोटे होटल व्यवसाय ढाबे रेस्टोरेंट रिजॉर्ट को कमर्शियल गैस सिलेंडर खाने बनाने के लिए चाहिए होती है लेकिन इस तरीके से ₹993 की बढ़ोतरी करना पूरे पर्यटन उद्योग पर बुरा असर डालेगा!मटुड़ा ने कहा कि महंगाई बढ़ेगी होटल में खाने के रेट बढ़ेंगे यात्रियों को खाना महंगा मिलेगा,केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धर्मों में जहां पहले ही ट्रांसपोर्ट और पैदल मार्ग से सामान पहुंचाया जाता है इस तरीके से बहुत ज्यादा बढ़ोतरी करने से पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा होटल एसोसिएशन तत्काल रेट कम किए जाने की मांग सरकार से करते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *