जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत की अध्यक्षता में रेड क्रॉस समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुक्त सहयोग से विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन पुरीखेत परिसर में किया गया। प्रो. पंत द्वारा छात्र-छात्राओं को रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में भूगोल विभाग की डॉ. सुमिता पंवार द्वारा वक्त के रूप में रेडक्रॉस सोसाइटी की वर्ष 2026 की थीम “मानवता को जीवित रखना” विषय पर जानकारी प्रदान करते हुए छात्रों को मानव सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के विषय में जागरुक करते हुए कहा गया कि मानवता से हम किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति जैसे प्राकृतिक आपदा, आपात चिकित्सा आदि में एक दूसरे की सहायता कर समाज को सुरक्षित और सही दिशा प्रदान करने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा गोस्वामी, ने अपने वक्तव्य में रेड क्रॉस के सिद्धांतों एवं स्वयंसेवियों को मानवता के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी समिति की सदस्य डॉ. सुनैना भट्ट, एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. परदेव सिंह, योगेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।