*उत्तरकाशी : मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिये चारधाम यात्रा के सुगम संचालन व अपराध नियंत्रण के निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 15 मई 2026 को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन आयोजित कर चारधाम यात्रा के सुगम संचालन, नशा नियंत्रण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

सैनिक सम्मेलन के दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस कर्मियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही विगत माह में प्राप्त समस्याओं पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गयी।

चारधाम यात्रा के आगामी पीक सीजन को देखते हुए सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने, संवेदनशील एवं संकरे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। बीते लगभग एक माह से यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित करने पर सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए एसपी महोदया ने कहा कि आगामी एक माह पुलिस के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं यातायात दबाव की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा “सेवा, सुरक्षा और सम्मान” की भावना के अनुरूप तीर्थयात्रियों से सौम्य व्यवहार करते हुए हर सम्भव सहायता प्रदान करें।

माह अप्रैल 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1- मुख्य आरक्षी श्री नरेश बडोनी- यातायात नौगांव
2- मुख्य आरक्षी श्री संजय नेगी- चारधाम सैल
3- आरक्षी श्री सुनील मैठानी- कोतवाली उत्तरकाशी
4- आरक्षी श्री दीपक चौहान- कोतवाली उत्तरकाशी
5- आरक्षी श्री जितेन्द्र सिंह- थाना पुरोला
6- आरक्षी श्री देवेन्द्र सिंह- थाना पुरोला
7- आरक्षी श्री राजेश उनियाल- यातायात उत्तरकाशी
8- आरक्षी श्री मनोज प्रकाश- चारधाम सैल
9- आरक्षी श्री नितिन शर्मा- समन सैल
10- आरक्षी श्री विरेन्द्र सिंह नेगी- क्षेत्राधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी
11- फायरमैन श्रीअरविन्द- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
12- फायरमैन श्री सुमित- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
13- म आरक्षी श्रीमती मीना- महिला हेल्पलाइन

मासिक अपराध समीक्षा के दौरान एसपी महोदया ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, गंभीर मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने, लंबित समन/वारंटों एवं ऑनलाइन व सीएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, निरोधात्मक कार्यवाही, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, अवैध नम्बर प्लेट, हूटर एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिये गये। गुमशुदा बच्चों, महिलाओं से संबंधित मामलों तथा साईबर धोखाधडी के प्रकरणों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

क्राइम मीटिंग/सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुप नयाल, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे। यमुना वैली के पुलिस अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *